गज़ब हो गया,376 के आरोपी को बना दिया सरकारी गर्ल्स स्कूल का शिक्षक ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सरकारी गर्ल्स स्कूल में रेप के आरोपी को अतिथि शिक्षक नियुक्त कर दिया। इसमें भी दिलचस्प बात ये है की आरोपी शिक्षक विकासखंड शिक्षाधिकारी का सगा रिश्तेदार है। जब इसकी सूचना मीडिया द्वारा दी गयी तो हड़कंप मच गया। मामला एमपी के डिंडौरी जिले का है। जहां समनापुर विकासखंड मुख्यालय स्थित सरकारी गर्ल्स स्कूल में शिक्षक को पदस्थ किया गया था। लेकिन जिला मुख्यालय में जिम्मेदार विभाग के अफसरों को इस बात की जानकारी तक नहीं है। मीडिया के दखल देने के बाद अब जिम्मेदार आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आरोपी शिक्षक को हटाने की बात कर मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शिक्षक विकासखंड शिक्षाधिकारी प्रीतम सिंह का रिश्तेदार है।
दरअसल कोतवाली थाना पुलिस ने जून 2022 महीने में पीड़िता की शिकायत पर छत्रपाल ठाकुर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। फिलहाल आरोपी कोर्ट से जमानत पर है। बावजूद इसके आरोपी को गर्ल्स स्कूल में कैसे नियुक्त कर दिया गया यह बड़ा सवाल है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने शिक्षा विभाग के अफसरों पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग की। जिले में शिक्षा विभाग और आदिवासी विकास विभाग के अफसर छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर कितने गंभीर हैं जिसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है की रेप के आरोपी को ही गर्ल्स स्कूल में तैनात कर दिया गया है।--------


By - Sagar tv news
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.