दमोह में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का हुआ अनावरण, मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस

दमोह- झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने आज दमोह के सभी समाज के लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होने बिना सरकार की सहायता लिए अपने समाज के लोगों की सहायता से ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की इतनी बड़ी मूर्ति की स्थापना का निश्चय किया। इसके लिये समाज के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जो भी जीवनी देखेंगे तो अहसास करेंगे कि हम उन्हें यूं ही याद नहीं करते है, हम उन्हें उनके कार्यों को देखकर याद करते हैं। आज हम उनके आदर्शो और मार्ग पर चलने का संकल्प लें। दमोह में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि राज्यपाल झारखंड रमेश बैस के करकमलों से किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, कुर्मी क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह निरंजन, जिला पंचायत के अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, विधायक अजय टण्डन, पी.एल. तंतुवाय, रामबाई सिंह, श्री धर्मेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मंजु बीरेन्द्र राय, पूर्व विधायक लखन पटेल,बैजनाथ पटेल, आरसी पटेल, दमोदर पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, गोपाल पटेल, गौरव पटेल, नरेंद्र व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यपाल श्री बैस का स्वागत और समाज की पत्रिका का विमोचन किया गया तथा राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा लोग अपने घरों में दीवारों पर कई फोटो लगाते हैं, जिनमे सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र इसलिए लगाते हैं कि हमे उनके चित्र को देखकर उनके आदर्शों का ज्ञान हो सके, यदि हम भटक रहे हो तो उनके चित्र को देखकर उनके आदर्शो पर चलने का निश्चय कर सके। इस आशय के विचार झारखण्ड के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने आज सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति अनावरण उपरांत गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।
राज्यपाल श्री रमेश बैस ने बताया कि मुझे केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने फोन करके बताया था कि दमोह में समाज के लोगों ने सरदार पटेल की बहुत बड़ी मूर्ति की स्थापना की है। इस कार्यक्रम में बुलाकर मुझे सम्मान नहीं बल्कि मुझे सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का सम्मान करने का अवसर दिया है, इसके लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनवाई है। जब मूर्ति बनाने की परिकल्पना की गई तो पूरे देश से लोहा इकट्ठा करने के लिए कार्यक्रम बनाया गया, यदि वे चाहते तो अष्ट धातु की मूर्ति बनवा सकते थे, लेकिन उन्होंने लोहे से बनवाई ,क्योंकि हम सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष कहते हैं। आज वह स्थल विश्व प्रसिद्ध हो गया है।


By - sagartvnews
16-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.