सागर- स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बस्ती में पहुॅचकर, रोजगारोमुखी योजना की दी गई जानकारी

सागर- स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत राष्टीय आजीविका मिशन (शहरी) नगर निगम शाखा द्वारा भगवानगंज वार्ड अप्सरा सिनेमा क्षेत्र और करीला स्लम बस्ती के आसपास स्लम बस्ती क्षेत्र में एन.यू.एल.एम.के अधिकारियों एवं महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बस्ती में पहुॅचकर उन्हें शासन द्वारा चलायी जा रही रोजगारोमुखी योजनाओं की जानकारी देकर उन योजनाओं से जुड़कर किस प्रकार लाभ ले सकते है की जानकारी से अवगत करते हुये उन महिलाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत 3-आर पानी घर में रखी पुरानी वस्तुओं को पुनः उपयोग में ला सकते है इसकी जानकारी से अवगत कराते हुये स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबका सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर सिटी मैनेजर भगवत प्रसाद, विक्रम जैन, विकास जैन, कल्पना श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव के साथ महिला स्व सहायता की महिलायें उपस्थित थी।


By - sagartvnews
16-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.