सागर- पूर्व CM दिग्विजय सिंह आज सागर दौरे पर, दोपहर 2 बजे पहुँचेगे सर्किट हाउस

सागर- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सागर दौरे के चलते भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है। वहीं कांग्रेस पूर्व सीएम सिंह के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटी है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार को सागर आ रहे हैं। वे दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर बीना पहुंचेंगे। बीना से सड़क मार्ग से होते हुए सुबह 10 बजे खुरई पहुंचेंगे। जहां बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
यहां से मालथौन, रजवांस, बांदरी होते हुए दोपहर 1 बजे पूर्व सीएम सिंह सागर आएंगे। सागर में केंद्रीय जेल का भ्रमण करेंगे और दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां पत्रकारों से चर्चा करेंगे। जिसके बाद 3.45 बजे जैसीनगर पहुंचेंगे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वहीं सर्किट हाउस में मप्र कांग्रेस प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति की बैठक लगेंगे।
आगामी विधानसभा चुनाव को चलते पूर्व सीएम सिंह का यह दौरा खास माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह के साथ अधिवक्ता शशांक शेखर के नेतृत्व में वकीलों का एक दल भी सागर आएगा। इस दौरान दिग्विजय सिंह सागर जिले में भाजपा सरकार के मंत्रियों की विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार, उनके खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे और अन्य अत्याचार का जमीनी मुआयना करेंगे। पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे उनके परिवारों से मिलेंगे। शशांक शेखर के नेतृत्व में जा रही अधिवक्ताओं की टीम कांग्रेस के पीड़ित कार्यकर्ताओं को हरसंभव कानूनी मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कराएंगे।


By - sagartvnews
17-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.