पुलिस थाने में घुस गए लोग बड़ी देर तक पुलिस से चलती रही तू-तू मैं-मैं

 

 

यहां कोई मेला नहीं लगा है। न ही कोई आयोजन है। बल्कि बड़ी संख्या में नज़र आने वाली ये महिलाएं और पुरुष थाने का घेराव करने पहुंचे थे। क्योंकि वो इस बात से नाराज़ थे की शुक्रवार को हुए घटनाक्रम में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था। तस्वीरें सागर जिले के शाहगढ़ थाना परिसर की हैं। मामले की नज़ाकत को देखते हुए एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया मौके पर पहुंचे। गौरतलब है। की गुरुवार को अमरमऊ में ग्रामीणों ने कच्ची शराब के ठिकानों पर तोड़फोड़ की थी और शराब को नष्ट कर दिया था। जहां कबूतरी समाज के लोग निवास करते हैं। मौके पर जमीन में गढ़े हुए ड्रम भी पाए गए थे। लोगों का कहना है। की शराब की बिक्री रोकी जाए। वहीँ जब लोग शाहगढ़ थाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक वहाँ पहुंचा जो शराब पिए हुए थे। उसे उल्टियां हो रही थी और बेहोश हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया। युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। ऐसा भी आरोप है। की शराब बनाने वाले कबूतरी समाज के लोगों ने अपने मकान में कुछ हिस्सों पर आगजनी करके गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। उसके बाद पुलिस ने सोनू खान, राजाबाबू आदिवासी, और अतुल त्रिवेदी को हिरासत में ले लिया था। इस बात की जानकारी अमरमऊ की आदिवासी महिलाओ को लगी तो सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने पुलिस थाने में धरना दे दिया और हिरासत में लिये गये तीनों लोगों को छोड़ने के लिये पुलिस से उलझ गईं। साथ ही थाने में घुसने की कोशिश की। जहां पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
जब एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया से बात की गयी तो उन्होंने बताया की मामले की जांच की जा रही है।


By - Sunil Tiwari (Shahgarh Sagar MP)
04-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.