अपनी सहेली को बचाने के चक्कर में खुद नहीं बच पाई बच्ची, दोनों इस तरह से मिले

 


नहर में हाथ धोते समय दो बच्चियां डूब गयी जिन्हे जब तक बचाया जाता तब तक उनकी जान चली गयी थी। वहीं इसके बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर दोनों की डेड बॉडी बहार निकले। घटना एमपी के मुरैना जिले की है। बताया गया की घर से स्कूल पढ़ने गईं आठ साल की दो बच्चियां नहर में डूब गईं। एक मासूम की डेड बॉडी आधे घंटे, जबकि दूसरे की बॉडी करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चार फीट गहरी नहर से ढूंढ निकाली। ये पूरी घटना मुरैना शहर से सटे हार का पुरा गांव में हुई। जहां कल्पना जाटव और नंदिनी जाटव दोनों का घर पड़ोस में हैं वो हार का पुरा प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थीं। शनिवार की सुबह दोनों स्कूल गईं थीं। बताया गया की दोपहर में कल्पना की दादी खेत पर जाने के लिए निकली थी। दादी को स्कूल के बाहर से गुजरते देख कल्पना, नंदिनी के साथ दो अन्य छात्राएं भी अपने बस्ते स्कूल में रखकर बाहर निकल आईं। स्कूल से करीब 500 मीटर दूर नहर गुजरी है। जिसमें इस समय सिंचाई के लिए पानी चल रहा है। तभी नंदिनी हाथ धोने के लिए नहर किनारे गई थी। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और वह नहर डूबने लगी यह देख नंदिनी ने उसका हाथ पकड़ना चाहा, लेकिन उसका का भी संतुलन बिगड़। जिससे दोनों नहर में जा गिरी। जबकि नहर में केवल चार फीट गहरा पानी था। लेकिन पानी का बहाव तेज होने से दोनों पानी में बह गयी। पास ही मौजूद नंदिनी की दादी और दो अन्य छात्राएं मदद के लिए भागीं। ग्रामीणों ने ही कोशिश की करीब डेढ़ किलोमीटर तक रेस्क्यू भी किया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। इसके बाद उनकी डेड बॉडी निकाली गयी। जिनका पीएम करवाने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण दर्ज किया है।


By - SAGAR TV NEWS
17-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.