राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का भव्य मंदिर और मंगल भवन का किया, भूमि पूजन

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को विकासखड राहतगढ के ग्राम किटुआ में बावना नदी के पुल के पास वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के भव्य मंदिर एवं मंगल भवन के निर्माण का भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बड़ा मलहरा एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री राहुल सिंह लोधी, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधा लोधी समाज महासभा श्री रामगोपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत और बडी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जब हम रानी अंवतीबाई को याद करते है तो हमारा बेटियों, बहुओं, माताओं, बहनों के सामर्थ पर भरोसा बढना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग 160 साल पहले लोधी समाज में वो लोग थे। जिनकी 25 साल की बहू-बेटी ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। बलिदान की परम्परा को आगे बढाया था। कहते है कि उनसे अच्छी घुड़सवारी कोई नहीं कर सकता था। उनसे अच्छी तलवार कोई नहीं चला सकता था। अंग्रेज जब दो बार उनसे परास्त हुए तो मुखबरी की गई कि उनको मारा कैसे जाए। पता चला कि जब तक उनके शरीर पर बख्तर है उन्हें कोई मार नहीं सकता। कार्यक्रम में बताया गया कि कहीं पर भी रानी अंवतीबाई के नाम पर बनने वाला पहला मंदिर ग्राम किटुआ में होगा।
कार्यक्रम को बड़ा मलहरा एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधा लोधी समाज महासभा रामगोपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. रामस्वरूप सिंह , देवेन्द्र फुसकेले, भगवान सिंह , लोकमान्य सिंह, संतोष सिंह अन्य जनप्रतिनिधि और समाज के लोग उपस्थित थे।

 

 


By - sagartvnews
18-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.