सागर-जादू नहीं विज्ञान है,जादू के नाम पर कहीं आप भी न ठगें जाएं || SAGAR TV NEWS ||

 

कुछ लोग जादू का ढोंग करके लोगों को बेवक़ूफ़ बनाते हैं और जादू दिखाने के बहाने उन्हें चमत्कार का कहकर ठग भी लेते हैं। इसी को लेकर जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया गया की जादू नहीं विज्ञान होता है। ये तस्वीरें सागर जिले के खुरई की हैं। जहां आपको तस्वीरों में नज़र आएगा की एक्सपर्ट पहले आग जलाते हैं और उसे अपने हाथ पर फेरते हैं लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं होता। दरअसल ये चीज इसलिए दिखाई गयी ताकि लोग किसी गफलत में न रहें।
बता दें की खुरई के सरकारी पंडित के सी शर्मा एक्सीलेंस स्कूल में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के तहत विज्ञान के प्रति जागरूकता अभियान जादू नहीं विज्ञान है समझना, समझाना आसान है। गतिविधियों का आयोजन किया गया। विज्ञान से होने वाले जादू को करके दिखाया गया। छात्रों को बताया की विज्ञान की मदद से कुछ लोग जादू करते हैं। और इसे चमत्कार बताते हैं। इसके लिए जिला स्तर के लिए छात्रों का चयन भी किया गया है।--------


By - Yogendra Singh Gaur khurai
19-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.