सागर-जैसीनगर में किसानों की मांग हुई पूरी, धान खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ

सागर-जैसीनगर में किसानों की मांग हुई पूरी, धान खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ

जैसीनगर में किसानों की मांग पूरी धान खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ

सागर जिले के जैसीनगर तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से किसान ने सोयाबीन की अपेक्षा धान की फसल की ओर रुख किया है। जिससे क्षेत्र में धान का रकवा बढ़ा है। और अच्छी पैदावार भी हो रही है। लेकिन धान खरीदी केंद्र शुरू न होने से किसान परेशान थे। किसानों ने धान खरीदी केंद्र शुरू करवाने की मांग राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत से की थी। जिसके बाद मंत्री ने किसानों की मांग को संज्ञान में लेते हुए धान खरीदी केंद्र जैसीनगर में खुलवाया है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह और जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह धान खरीदी केंद्र का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया है।
इसको लेकर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि धान खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा और अपनी फसल जैसीनगर कृषि उपज मंडी स्थित केंद्र पर ही समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे। वहीं जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अब क्षेत्र के किसान गेहूं समर्थन मूल्य विक्रय की तरह ही स्लाट बुक कर धान खरीदी केंद्र पर समर्थन मूल्य 2040 में धान का विक्रय कर सकेंगे। बोले की शासन के निर्देशानुसार किसान धान को साफ करके लाए अगर साफ करके किसान नहीं लाते तो 10 रूपये पर प्रति क्विंटल चार्ज अलग से लगेगा। इसलिए धान को साफ करके लाएं।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कई किसान भी मौजूद रहे।--------


By - Brajendra Rackwar Sagar TV News from Jaisinagar.-
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.