रिहायशी इलाके में तेंदुआ आने के बाद लोगों की उड़ गई नींद,CCTV आया सामने || SAGAR TV NEWS ||

 

एक बड़ा सा तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया जिसके बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है। CCTV में कैद ये तस्वीरें एमपी के ग्वालियर की हैं। बताया गया की सिकंदर कंपू स्थित मस्जिद वाली गली, कुशवाह मार्केट में आधी रात को तेंदुआ टहलता हुआ दिखा। यह नज़ारा घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है की रात करीब 1 बजकर 13 मिनिट पर तेंदुआ गली में आकर यहां वहां घूमता है। वो घरों के दरवाजों के भी नजदीक जाता है। वो करीब डेढ़ मिनिट तक वहां रुका जिसके बाद बाहर तरफ चला गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। अब यह CCTV फुटेज वायरल हो रहा है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने तेंदुए के पंजे के फोटोग्राफ्स लिए हैं। और CCTV फुटेज लेने के बाद उसकी छानबीन शुरू कर दी है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि वह यहां आया कैसे।
जानकारी के मुताबिक मस्जिद वाली गली में रात करीब सवा एक बजे अचानक कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी। एक साथ कई स्ट्रीट डॉग एक ही दिशा में भौंक रहे थे। जब एक स्थानीय नागरिक ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसे एक बड़ा सा तेंदुआ गली में टहलता दिखाई दिया। घबराये हुए शख्स ने आसपास के लोगों को फोन कर सूचना दी।
रिहायशी इलाके में इस तरह तेंदुआ दिखाई देने के बाद दहशत का माहौल है। लोग अकेले निकलने में भी डर रहे हैं।
वन विभाग का ऐसा मानना है की तेंदुआ सिंकदर कंपू इलाके में तिघरा, शीतला या जौरासी के जंगल से आया होगा। जो रस्ता भटक गया।---------


By - Sagar tv news
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.