सागर- निगमायुक्त के निर्देशानुसार वार्ड में लगाये जा रहे, बकाया निगम कर जमा करने के शिविर

सागर- नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार बकाया निगम करो को जमा करने हेतु जन सुविधा की दृष्टि से वार्ड में ही शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि नागरिक अपने ही वार्ड में लगाए गए शिविर में बकाया निगम करो की राशि जमा कर सकें और उन्हें इस कार्य के लिए कार्यालय तक ना आना पड़े।
1 दिसंबर 2022 से 22 जनवरी 2023 तक लगने वाले इन शिविरों के अंतर्गत 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक क्रमानुसार अभी तक वार्ड में 20 शिविर लगाए जा चुके हैं जिसमें नगर निगम को बकाया करों के रूप में रू. 1 करोड 13 लाख 75 हजार 866 रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है और शिविर लगाने का कार्य अनवरत जारी है। इसी क्रम में 21 एवं 22 दिसंबर को रामपुरा ,मोती नगर इतवारी और चंद्रशेखर वार्ड का शिविर विजय टॉकीज चौराहे पर ,23 एवं 24 दिसंबर को मोती नगर चंद्रशेखर और वल्लभनगर वार्ड का शिविर बड़ी माता मंदिर के पास, 26 एवं 27 दिसंबर को कटरा एवं जवाहरगंज वार्ड का शिविर पंडित मोतीलाल नेहरू स्कूल के सामने, 28 एवं 29 दिसंबर को कटरा और मोती नगर वार्ड का शिविर जय स्तंभ के पास 30 एवं 31 दिसंबर को मोहन नगर ,नरयावली नाका ,गांधी चौक और रवि शंकर वार्ड का शिविर रामबाग मंदिर चमेली चौक पर आयोजित किया जाएगा। बकाया वार्डों में में 1 जनवरी से 22 जनवरी 2023 तक लगातार क्रम अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि वार्ड में ही नागरिक बकाया निगम करो को जमा कर दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठा सकें।


By - sagartvnews
21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.