छात्रा को डराने के लिए पड़ोसी के घर पर ताबड़तोड़ फायर, दो बदमाश गिरफ्तार !

छात्रा को डराने के लिए पड़ोसी के घर पर ताबड़तोड़ फायर, दो बदमाश गिरफ्तार !

फोन नंबर न देने पे छात्रा के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग !

छात्रा को डराने धमकाने को लेकर दो मनचलों ने आधी रात को नशे की हालत में छात्रा के पड़ोसी के घर पर एक के बाद एक फायर कर दिए। जिससे इलाके में दहशत फ़ैल गयी। वहीं इस बात की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दोनों बदमाशों को कट्टे और कारतूसों के साथ दबोच लिया। घर पर फायरिंग करते बदमाशों का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह घर के बाहर कट्टे से फायर करते दिख रहे हैं।
बताया गया की ये घटना बीते रविवार को रात के समय अवंतीबाई कॉलोनी में हुई। बड़ोखर पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास रहने वाला पीयूष तोमर जो अवंतीबाई कालोनी में रहने वाली एक छात्रा को पसंद करता है। लेकिन उसने पीयूष से बात करने और फोन नंबर देने से इंकार कर दिया। इसी बात से खुन्नस खाये पीयूष तोमर ने अपने दोस्त मरिया उर्फ अभिषेक गुर्जर निवासी जौरा रोड, पगारा के साथ मिलकर छात्रा के घर के बाहर जाकर उसे धमकाया। छात्रा का घर समझकर पीयूष और मरिया ने कट्टा निकालकर पड़ोसी के घर पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ने बारी-बारी से चार फायर छात्रा के पड़ोसी के घर के दरवाजे और दीवारों पर किए। जिससे आसपास के लोग घबरा गए। दोनों युवक लोगों को धमका भी रहे थे। बदमाश फायर तो कर ही रहे थे साथ ही पत्थर भी बरसा रहे थे।
सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों बदमाश भाग चुके थे। करीब दो घंटे बाद उन्हें मुड़ियाखेड़ा और अंबाह बायपास के बीच पकड़ लिया। जिनके पास से कट्टे के अलावा दो जिंदा कारतूस और चार कारतूसों के खोखे जब्त किए हैं। दोनों पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।--------


By - Yogesh Parashar Sagar TV News from Morena.
21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.