सागर- लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, चपेट में आने से फर्नीचर, कार और बाइक जली

सागर- भगवानगंज इलाके में टीवीएस शोरूम के पीछे बने लकड़ी के टाल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठी। धुआं और आग की लपटें देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
इसी बीच टाल के पास खड़ी एक बाइक और कार को आग ने चपेट में ले लिया। फायर फाइटर के कर्मचारियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों का फर्नीचर, कार और बाइक जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं नुकसानी का पंचनामा बनाया जा रहा है। यहां बता दें करीब एक माह पहले भगवानगंज क्षेत्र में ही स्थित लकड़ी टाल और फर्नीचर बनाने की दुकान में भीषण आग लगी थी।


By - sagartvnews
21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.