ट्रक से ले जाई जा रही बेशकीमती लकड़ी पुलिस ने पकड़ी, लाखों में है कीमत

ट्रक से ले जाई जा रही बेशकीमती लकड़ी पुलिस ने पकड़ी, लाखों में है कीमत

लाखों कीमत की बेशकीमती लकड़ी से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

बेशकीमती सरई लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था पुलिस ने कार्यवाई कर ट्रक को जप्त किया है। लकड़ी समेत ट्रक की कीमत 30 लाख आंकी गयी है। मामला छत्तीसगढ़ का है जहां छत्तीसगढ़ से शहडोल होते हुए यूपी जा रहे बेशकीमती सरई लकड़ी का अवैध परिवहन करते एक ट्रक ब्यौहारी पुलिस ने थाने के सामने पकड़ा। लोड ट्रक को जब्त कर थाने में रखा है। वहीं ट्रक चालक समेत उसके मालिक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ब्यौहारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जनकपुर (छत्तीसगढ़) से इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे बेशकीमती लकड़ी लोड ट्रक को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। ट्रक में 14 नग मोटी-मोटी सरई की इमारती लकड़ी पाई गई है। चालक ने लोड सरई की लकड़ी की परिवहन करने के संबंध मे पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। इसलिए पुलिस ने सरई की इमारती लकड़ी लोड को अवैध परिवहन करने पर ट्रक चालक सुनील कुमार खैरवार, और वाहन मालिक लक्ष्मी प्रसाद राय के विरुद्ध मामला कायम किया है साथ ही जांच भी शुरू की है।


By - sagar tv news
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.