तिली वार्ड में निशुल्क सिलाई, कढ़ाई और ब्युटीपार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का महापौर ने किया शुभारंभ

सागर - स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वाधान में सागर के तिली वार्ड के दादा द्वार में निशुल्क सिलाई, कढ़ाई तथा ब्युटीपार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ करते हुए माननीय महापौर श्रीमती संगीता सुषील तिवारी ने कहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन एवं केन्द्र के उपकरणों का पूजन महापौर द्वारा किया गया। तदोपरान्त स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर के संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने विषय का औचित्य रखते हुए कहा की हम चाहते है कि हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर हो और स्वावलंबी बने। कोई भी परिवार राष्ट्र तब तक सशक्त नही हो सकता जब तक महिलायें स्वयं सशक्त ना हो। सामाज को जगाने के लिए महिलाओं को जागृत होना जरूरी है, इसी से राष्ट्र का सर्वांगीण विकास होगा। हम छोटे-छोटे कार्य करके ही अपने परिवार की पूर्ति कर सकते है। आपने कहा पहले हम खुद सिलाई, कढ़ाई सीखे और फिर ओरांे को सिखायें अपनी अवश्यकता को पूर्ण करते हुए दूसरों की भी अवश्यकता को पूर्ण करें। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर आपके इस प्रशिक्षण में सदैव साथ रहेगा।
इस शुभ अवसर पर एल. पी. साहू, कार्यक्रम संयोजक अनिल सेन, मनमोहन साहू, अनिल चौरसिया, डॉ. सुनिता दीक्षित, डॉ शैलबाला बैरागी, ज्योति गौतम, सुमन तिवारी, उपस्थित रहे। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.