विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में न तथ्य न तर्क बोले - मंत्री भूपेंद्र सिंह

 

भोपाल- विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में न तथ्य हैं न तर्क हैं। यह पहली बार देखने को मिला कि विपक्ष ने सदन के पटल पर एक भी तथ्य या तर्क नहीं रखा जिसका जवाब दिया जा सके। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में कांग्रेस द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कही। मंत्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सवा साल की सरकार के भ्रष्टाचार के ढेरों मामले हमारे पास हैं जिन्हें सार्वजनिक करने में प्रदेश की बदनामी होगी।
मंत्री सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव कुंठाग्रस्त होकर लाया गया ऐसा सतही दस्तावेज है जो महज अखबारों की कतरनों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सवा साल के कार्यकाल ने मध्यप्रदेश में लुटेरों की मानसिकता से काम करते हुए पूरे प्रदेश को आर्थिक रूप से तबाह कर दिया था। कांग्रेस की सरकार यदि नहीं गिरती तो यह संभावना बन रही थी कि मध्यप्रदेश की हालत 2003 के पहले वाले मध्यप्रदेश जैसी हो जाती। मंत्री श्री सिंह ने सदन में कहा कि मेरे पास वह एक्सेल शीट है जिसमें इन्कमटैक्स के छापे में नामों की सूची है जिनके आगे राशि लिखी हुई है। मैं इस एक्सेल शीट को सदन में पढ़ना नहीं चाहता,इससे राज्य की बदनामी होगी। भूपेंद्र सिंह ने सदन में अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में डबल एंजिन की सरकार तेजी से मध्यप्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के विषय में अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा था कि जब केंद्र सरकार की विकास और जनकल्याण की योजनाओं की बात करते हैं तो मध्यप्रदेश पहला राज्य होता है जो केंद्र की योजनाओं को लागू करने के लिए तत्परता से सामने आता है।

 

 


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.