मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बांटा गया घटिया सामान, पथरिया जनपद पंचायत CEO हुए निलंबित

संभागायुक्त मुकेश शुक्ला ने पिछले दिनों दमोह जिले के पथरिया जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में वधुओं को न्यून गुणवत्ता की सामग्री वितरित करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आशीष अग्रवाल को जांच के बाद निलंबित कर दिया है।
दमोह जिले की जनपद पंचायत पथरिया में 9 दिसबंर को सम्पन्न मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन के आयोजन में 75 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ था । सामूहिक विवाह सम्मेलन में वितरित की गई सामग्री की गुणवत्ता संबंधी प्राप्त शिकायत की जाँच निर्देशानुसार जनप्रतिनिधि, हितग्राही, मीडियाकर्मी, जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपहार सामग्री सप्लायर्स के समक्ष किये जाने पर पाया गया कि जनपद पंचायत में सम्पन्न सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वधु को प्रदान की जाने वाली 10 सामग्रियों में से 3 सामग्री घड़ी, टेबिल फैन, वधु के वस्त्र की गुणवत्ता निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप नहीं पाई गई तथा न्यून गुणवत्ता की सामग्री का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की गाईड लाईन की निर्देशिका की कंडिका - 17 के अनुसार कंडिका 7.2 एवं 7.3 में प्रावधान है कि समिति द्वारा वधु को प्रदाय की जा रही सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जावेगी। किन्तु मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जनपद पंचायत ,पथरिया श्री आशीष अग्रवाल द्वारा योजना के उक्त प्रावधान का अनुपालन किये बिना ही वधुओं को दी गई न्यून गुणवत्ता की सामग्री के फलस्वरूप शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना का क्रियान्वयन समुचित ढंग से नहीं हो सका । साथ ही प्रशासन की छवि भी धूमिल हुई है। अग्रवाल द्वारा किया गया उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति घोर उदासीनता, कर्तव्य विमुखता, स्वैच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। श्री आशीष अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, पथरिया, जिला दमोह को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में अग्रवाल का मुख्यालय, कार्यालय जिला पंचायत ,दमोह नियत किया गया है। अग्रवाल की निलंबन अवधि में जनपद पंचायत पथरिया का कार्यभार ग्रहण करने हेतु कलेक्टर यथोचित अधिकारी को निर्देशित करेंगे। निलंबन अवधि में अग्रवाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.