मिशनरी स्कूल में बच्चों के माथे से टीका मिटाकर रक्षासूत्र उतरवाए, तो मच गया बवाल ! | SAGAR TV NEWS

 

बैतूल के आमला ब्लॉक के सेंट थॉमस मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के माथे पर लगा टीका मिटाने और हाथ मंे बंधा रक्षा सूत्र उतारने के मामले को लेकर हिंदू संगठनों सहित परिजनों ने जमकर विरोध प्रदर्षन किया। उनका आरोप है कि इस तरह के कृत्य कर धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है।
बताया जाता है कि स्कूल में कई विद्यार्थी टीका और रक्षा सूत्र बांधकर गए थे। यह देखकर स्कूल प्रबंधन ने उनका टीका मिटाया और हाथ में बंधा रक्षा सूत्र उतरवा दिया। जब इस मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो कई परिजन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार की और लिखित तौर पर माफी मांगी। वही, इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा प्रमुख और जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर, हिन्दू जागरण मंच जिला मुलताई के जिला सह संयोजक गोपाल देशमुख के नेतृत्व में हिन्दू संगठन के सदस्यों ने आमला तहसीलदार को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा हिंदू संगठनों ने इसकी बात की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकरियों ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
इस मामले में हिन्दू जागरण मंच के नितिन ठाकुर का कहना हैं कि हमें 4 महीने से सेंट थॉमस मिशन स्कूल की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर हमने स्कूल में विरोध किया। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने माफी मांग ली है और भविष्य में ऐसा ना करने का आश्वासन दिया है।
वही, अपनी सफाई में स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल में जो बच्चे फैंसी तिलक लगाकर आते हैं उसको मिटाया जाता है।
डीपीसी संजीव श्रीवास्तव बताया कि कल इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई थी। बीआरसी आमला को जांच के लिए भेजा गया है। जांच जो भी साक्ष्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


By - Mahesh Chandel betul
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.