सागर-जेरा बांध की राशि कम नहीं हुई हीरा सिंह ने समझाया कैसे || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

सागर जिले के जैसीनगर में जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह बोले की इसकी राशि कम नहीं हुई है। वह 2 पार्ट में हो जाता है। सेक्शन के बाद टेंडर रेट अलग हो जाता है। जिसमें कास्ट, कीमत और मुआवजे की राशि रहती है। दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत बैठक में शामिल होने जैसीनगर पहुंचे थे। जहां भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना को लेकर हीरा सिंह को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें बताया की जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना पहले 171 करोड़ की लागत की थी। लेकिन मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा बीते दिन जारी सूची में जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना की लागत 102 करोड रुपए दर्शाई गई है। जो कम है। किसानों ने पूर्व की लागत अनुसार परियोजना स्वीकृत करने की मांग की है। साथ ही आदिवासी बाहुल्य के 8 गांवों को भी इस परियोजना में शामिल करने और डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों की भूमि के लिए केंद्र सरकार के मुताबिक 4 गुना मुआवजा राशि देने की मांग की।
वहीं हीरा सिंह ने बताया की राशि कम नहीं हुई वह 2 पार्ट में हो जाता है। सेक्शन के बाद में टेंडर रेट अलग हो जाता है। टेंडर में कास्ट,कीमत और मुआवजे की राशि रहती है। और जब ठेकेदार का वर्क ऑर्डर होता है। 102 करोड़ का काम है 68 करोड़ का मुआवजा है। राशि में कोई कमी नहीं है। इसमें जो भी गुंजाइश होगी इसे और बढ़ाएंगे।--------


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
23-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.