नेशनल हाई-वे पर एक साथ चार लोग काल में गाल में ही समा गए || SAGAR TV NEWS ||

 

एक भीषण सड़क हादसे में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर समेत चार लोगों की जान चली गई। दुखद घटना बैतूल जिले से सामने आई। जहां देर रात नेशनल हाईवे 47 पर भीषण हादसा हो गया। बताया गया की हाईवे पर ट्रक के पीछे कार घुस जाने से कार के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतकों में दो पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। जिनमें एक महिला गर्भवती भी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है की बैतूल के मुलताई थाना इलाके में एनएच 47 पर बैतूल से नागपुर तरफ जा रही कार भिलाई गांव के पास ओवरटेक करते समय ट्रक के पीछे घुस गई। घटना में 3 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया था जहां उसकी जान चली गयी।
इसको लेकर बताया गया की बैतूल से नागपुर की तरफ कार से रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संजीव कांत भगत और ट्रैक मैन राजकुमार सिसोदिया के साथ दो महिलाएं जा रही थी। ट्रक को ओवरटेक करते समय कार ट्रक के पीछे घुस गई। कार राजकुमार सिसोदिया चला रहा था। उसने और दोनों महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ा। वहीं संजीव कांत भगत कार में फंस गया था जिसे बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने पर मुलताई अस्पताल से नागपुर रेफर किया लेकिन बचाया नहीं जा सका। खबर लिखे जाने तक दोनों महिलाओं की शिनाख्त नहीं हुई थी।
इस पूरे मामले में पुलिस जाँच में जुटी है।--------


By - Mahesh Chandel betul
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.