रूपये के लेनदेन और प्लॉट को लेकर युवक ने दिव्यांग महिला को किया था चलता || SAGAR TV NEWS ||

 

रुपये के लेनदेन और प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में आरोपी ने दिव्यांग महिला का मर्डर कर दिया। पुलिस ने इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना एमपी के बैतूल की है। जहां कोतवाली थाना इलाके के डॉन बास्को इलाके में बीते दिन दिव्यांग महिला का मर्डर किया था। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया की दिलीप धुर्वे नाम के इलेक्ट्रिशियन ने घटना को अंजाम दिया था। जिसका मृतिका से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इनके बीच लेनदेन का मामला भी था। जिसको लेकर इनके बीच कई बार विवाद हुआ जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दिलीप धुर्वे के खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की।
बताया गया की आरोपी दिलीप धुर्वे सब्जी बेचने वाली मीराबाई कंगाले को परेशान करता था। कभी सब्जी दुकान को लेकर और एक बार उसकी ट्राईसाईकिल भी छीन ली थी। मीराबाई को सरकारी योजना के तहत नई ट्राईसाइकिल दिलाई गई थी। एक बार दिलीप धुर्वे से मृतिका को पैसे भी वापस दिलाए गए थे। इनके बीच एक प्लाट का मामला भी था जिसका विवाद भी लंबे समय से चल रहा था। मृतिका का बेटा अंकित गुरुवार को किसी काम से भोपाल गया था अगले दिन आया तो उसकी मां मृत अवस्था में मिली। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस को प्रथम दृष्टया आरोपी दिलीप धुर्वे पर ही शक गया था। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की मौजूदगी घटनास्थल पर पाई गई। आठनेर पुलिस ने आरोपी दिलीप को चकोरा गांव से गिरफ्तार किया। जिसने बताया की उसने चाकू से मीरा बाई का मर्डर किया था।-------


By - Mahesh Chandel betul
25-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.