किसानों ने अतिवृष्टि और खरीफ की फसलों पर चलवाया रोटावेटर || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के बैतूल में प्राकृतिक आपदा ने किसानों को बर्बाद कर दिया है अतिवृष्टि और फंगस से खरीफ की फसलें बर्बाद हो गई है । अब किसान खराब फसल को कही हाथ से काटकर कर खेत खाली कर रहा तो कही पर किसान ट्रेक्टर में रोटावेटर लगा कर खराब फसल पर चलवा रहा है । अब तक सरकार की ओर से खरीफ मौसम की खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई करने की कोई घोषणा नहीं की गई है । बैतूल के सोहागपुर के किसान ने खेत में लगी सोयाबीन की फसल को रोटावेटर की मदद से खेत में ही टुकड़ों में तब्दील कर दिया। कृषि विभाग के अधिकारी खेतों में निरीक्षण कर किसानों को खराब हो चुकी फसलों को बचाने के लिए मंहगी दवाओ का छिड़काव करने की सलाह देकर उन्हें आर्थिक रूप से और कमजोर करते नजर आ रहे हैं। 15 अगस्त तक को रिमझिम बारिश और खुला मौसम होने के कारण मक्का, सोयाबीन समेत खरीफ की अन्य फसलें भी लहलहा रहीं थीं और भरपूर पैदावार की उम्मीद किसानों को थी। महीने के आखिर में एक सप्ताह तक हुई लगातार तेज बारिश ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचा दिया। बारिश थमने पर जब किसान खेतों में पहुंचे तो सोयाबीन के पौधों की पत्तियां पीला मोजेक के कारण पीली हो गईं


By - Mahesh Chandel (Betul,MP)
08-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.