ठेकेदार ने रातों-रात ऐसी सड़क बनाई की हाथों से ही उखड़ रही || SAGAR TV NEWS ||

 

हमारे मुख्यमंत्री ने अमेरिका जाकर एमपी की सड़कों की तारीफ की थी और उन्हें अमेरिका से भी अच्छी बताया था। लेकिन एमपी में तो ठेकेदार कमाल ही कर रहे हैं। ऐसी सड़क बना दी की जो हाथ लगाने से ही उखड रहे हैं। ये नज़ारा ग्वालियर की नगर निगम सीमा की है। जहां एक सड़क इतनी घटिया क्वालिटी की बनी है। की महज 2 दिन में ही उखड़ने लगी है। जिससे ठेकेदार का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है।
दरअसल ठेकेदार ने रातों रात धूल पर ही गिट्टी मिला डामर बिछा दिया। रोड की गुणवत्ता इतनी खराब है कि हाथों से रगड़ने पर ही सड़क उखड़ रही है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया गया की ये सड़क नगर निगम के वार्ड नंबर 66 में शिवपुरी लिंक रोड से पिपरौली तक बनाई गई है। जिसका निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा कराया गया है। लेकिन सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और बनाने का तरीका काफी घटिया है। हालात ये हैं की डामर की ये पक्की सड़क हाथों से ही उखड़ रही है।
ऐसी जानकारी है की ठेकेदार सड़क को रात में बनाकर भाग निकला। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।--------


By - Sagar tv news
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.