पुलिस थाने में लोकायुक्त का छापा लेकिन टीआई और आरक्षक भाग निकले !

 


पुलिस थाने में नए साल पर लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्यवाई की जिससे हड़कंप मच गया। मामला पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाने का है। दरअसल बीते 7 दिन पहले दऊन टोला में यादव परिवार के बीच गोली चलने की घटना हुई थी। जिसमें एक पक्ष में ज्यादा धारा लगाने को लेकर एफआईआर में दर्ज करने की बात कही जा रही थी। जिस पर पुलिस ने 50 हज़ार की रिश्वत की मांग की। जिससे परेशान होकर युवक ने सागर लोकायुक्त में देवेंद्रनगर थाने की टीआई ज्योति सिकरवार और आरक्षक अमर बागरी की शिकायत की। जो सही पाए जाने पर थाना प्रभारी के निवास से अमर बागरी और ज्योति सिकरवार पर 50 हज़ार रिश्वत मामले में छापामार कार्यवाही की। लेकिन इससे पहले ही आरक्षक भाग खड़ा हुआ। जैसे ही ये जानकारी पन्ना एडिशनल एसपी आरती सिंह को लगी। तो वो और एसडीओपी पन्ना देवेंद्रनगर के लिए रवाना हुए। आरोप है की थाने पहुंची लोकायुक्त पुलिस और देवेंद्रनगर थाने की पुलिस में कथिततौर पर विवाद और मारपीट हो गयी। जिसका फायदा उठाकर देवेंद्रनगर थाने की टीआई ज्योति सिंह सिकरवार मौके से फरार हो गई। काफी देर विवाद चला जिससे पन्ना से पुलिस बल भी देवेंद्रनगर भेजा गया था। लेकिन ट्रैप हुए टीआई ज्योति सिकरवार और हवलदार अमर सिंह मौके से फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
इसको लेकर लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने जानकारी दी।


By - Deepak Sharma Panna
03-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.