लोगों को विवाद करने से रोका तो ASI को घायल कर पहुंचा दिया अस्पताल
दो पक्षों में चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस पर ही हमला हो गया। बताया जा रहा है की चार व्यक्तियों ने कुल्हाड़ी से एएसआई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना अंतर्गत महादेव पिपरिया से सामने आई। इस हमले में एएसआई भीम बॉक्सर घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई के मुताबिक गांव में कुछ लोगों ने बताया की आगे विवाद हो रहा है। उसी को शांत करने जब एएसआई पहुंचे तो एकम लोधी, भारत लोधी, लखन लोधी, शिवम लोधी दो लोगों ने ASI को पकड़ लिया। वहीं एकम ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बात की सूचना थाना प्रभारी को दी गयी। मौके पर पहुंचकर स्टाफ ने पहुंचकर घायल एएसआई को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां इलाज किया जा रहा है। मामले में तीन लोगों को पकड़ लिया है। जिनसे पूछताछ हो रही है। प्रकरण में एफआईआर कराई गई मामले की जांच की जा रही है।