विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद

Stvn Bollywood Desk क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार की सुबह बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। उन्होंने बाबा नीम करोली की समाधि स्थल के दर्शन किए। विराट और अनुष्का आश्रम में करीब एक घंटे तक रुके। बाबा नीम करोली का आशीर्वाद किया। समाधि स्थल के दर्शन के बाद कुटिया में ध्यान भी लगाया। फैंस को ऑटोग्राफ दिया। उनके साथ फोटो भी खिंचाए। इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। विराट और अनुष्का का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था, लेकिन वे सुबह-सुबह ही बाबा नीम करोली आश्रम पहुंच गए। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले ही यहां एक सितारा होटल में कमरे बुक किए गए हैं। बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया।


By - sagartvnews
04-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.