कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सागर एसपी घर में हुए क्वारंटाइन
सागर जिले के पुलिस कप्तान अतुल सिंह भी कोरोना की चपेट में आए गए हैं। इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी है। इसके बाद एसपी अपने सरकारी बंगले पर ही क्वारंटाइन हो गए हैं। देखा जाए तो उनके पॉजिटिव होने के बाद जो लोग उनके संपर्क में आये हैं। उनकी भी जांच की जाएगी। और कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर उन्हें क्वारंटाइन किया जायेगा।