सागर-आलीशान होटल मलबे में हुई तब्दील, मलबा ही मलबा आ रहा नज़र

सागर-आलीशान होटल मलबे में हुई तब्दील, मलबा ही मलबा आ रहा नज़र

सागर-हत्या के आरोपियों की होटल मलबे में हुई तब्दील

सागर के मकरोनिया में स्थित होटल जयराम को आखिरकार प्रशासन की टीम ने जमींदोज कर दिया है। मंगलवार रात करीब आठ बजे दूसरे प्रयास में टीम को सफलता मिली थी। जहां बारूद लगाकर किये गए ब्लास्ट में होटल चंद सेकंड में धरासाई हो गयी। जिसके बाद अब होटल का मलवा ही नज़र आ रहा है। जहाँ पहले तक पांच मंज़िला इमारत हुआ करती थी। अब वहीं पर होटल का मलवा पड़ा हुआ है। इस पूरी कार्यवाई को इंदौर से आई सरवटे की टीम द्वारा अंजाम दिया गया था। जानकारी के मुताबिक होटल जयराम जिस हालत में में थी उसे उसी हालत में ढेर कर दिया गया है। मतलब इसमें से कुछ भी सामग्री को निकालने नहीं दिया गया था। अंदर जो भी सामान था वो मलवे में दबा हुआ है। वहीं इसके अलावा जो भी सामान बाहर तरफ लगा हुआ था वो भी पड़ा हुआ नज़र आ रहा है। कुल मिलाकर बात ये है की होटल गिराये जाने के बाद कुछ भी नहीं बचा है।
गौरतलब है की पिछले साल करीब 13 दिन पहले मकरोनिया में कोरेगांव निवासी जगदीश यादव उर्फ़ जग्गू का मर्डर किया गया था। जिसमें आठ आरोपी बनाये गए हैं। जिनमें से पांच पकड़े जा चुके हैं। बाकी तीन आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। इसी मामले में आरोपियों की होटल को अवैध ठहराते हुए तोड़ा गया है।


By - sagar tv news
04-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.