दुकान विक्रेता अब दिखेंगे ड्रेस कोड में, एप्रन पहनकर नेम प्लेट भी लगायेंगे

Stvn Information Desk सागर जिले में संचालित 918 उचित मूल्य दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर दीपक आर्य के मार्गदर्शन में नवाचार करते हुए जिले में उचित मूल्य दुकानदारों के लिये ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। दुकानदार निर्धारित कलर की एप्रन पहनेंगे और अपनी पहचान के लिये नेम प्लेट भी लगायेंगे।
जिला आपूर्ति नियंत्रक राजेंद्र वायकर ने बताया कि जिले में संचालित समस्त 918 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं के लिए ग्रे कलर का एप्रन और नेम प्लेट बनवाये गये हैं। इससे राशन वितरण करने वाले विक्रेता की पृथक पहचान हो सकेगी। सभी विक्रेताओं को यह निर्देश भी दिए गए है कि निर्धारित दिवस एवं समय में उचित मूल्य दुकान खोलकर राशन वितरण के दौरान एप्रन पहनकर एवं नेम प्लेट लगाकर ही वितरण करें। उचित मूल्य दुकान के बाहर दृश्य गोचर स्थल पर मुख्यमंत्री हेल्पलाईन नंबर 181 भी सभी दुकानों पर लिखवाए गए है। राशन प्राप्त नहीं होने या दुकान बंद होने पर उक्त निःशुल्क नंबर पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।  


By - sagartvnews
05-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.