घर में घुस आया करीब 5 फुट लंबा मगरमच्छ घर के लोगों ने रस्सी से बांधा || SAGAR TV NEWS ||
बारिश के मौसम में अक्सर एमपी के शिवपुरी में मगरमच्छों का आना लगा रहता है। कई बार तो ये सड़कों पर भी देखे जाते हैं। गुरुवार को भी जिले के नहोरिकला में सुबह के समय तकरीबन 5 फुट लंबा एक मगरमच्छ घर में घुस आया। जब घर के लोग अपने कामों से जा रहे थे। तो उनको घर पर ही मगर नजर आया। इसके बाद उन्होंने मगर को घर पर ही लगे पेड़ पर रस्सी से बांध दिया। साथ ही वन विभाग को मामले की सूचना दी गयी।