Stvn Information Desk इंदौर - इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में मोदी जब मंच पर पहुंचे तो हॉल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। उन्होंने कहा, आप सभी को 2023 की बहुत बहुत बधाई हो। 4 साल के बाद यह सम्मेलन एक बार फिर अपने मूल स्वरूप और भव्यता के साथ हो रहा है। अपनों से आमने-सामने की मुलाकात, बात का अलग आनंद और महत्व होता है। NRI को कहा एमपी में मां नर्मदा का जल, जंगल, आदिवासी परंपरा यहां बहुत कुछ है जो आपकी यात्रा को अविश्वमरणी बनाएगा। उज्जैन में भी भव्य महाकाल लोक का विस्तार हुआ है। आप सभी वहां जाएं और महाकाल का आशीर्वाद लें।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.