सागर-मोबाईल व्यापारी पर चलाई गोली आरोपियों तलाश में जुटी तीन थानों की पुलिस

सागर में व्यापारी पर चलाई गोली
बदमाशों ने फैलाई दहशत

सागर-मोबाईल व्यापारी पर चलाई गोली आरोपियों तलाश में जुटी तीन थानों की पुलिस

सागर जिले के खुरई अंतर्गत खिमलासा के व्यस्ततम इलाके में बदमाशों ने एक मोबाइल दुकान के बाहर सरेआम गोली चलाकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इसके बाद बदमाश कार से भाग निकले। पुलिस इन बदमाषों की तलाष रह रही है। बदमाषों ने लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया था।


बताया जाता है कि मालथोन रोड पर मोबाइल दुकानदार सुमित सराफ दुकान में कैश रखे था। इस दौरान बदमाशों ने उससे सारा कैश देने को कहा, लेकिन उसने कैश नही दिया और बदमाषों ने गोली चलाने की धमकी दी। दुकानदार के चिल्लाने पर तीन में से एक बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी। दुकानदार ने समझदारी दिखाते हुए अपने चेहरे पर हाथ रख लिए जिससे गोली बाजू से निकल गई। मगर उसके चेहरे और बाएं हाथ के अंगूठे पर बारूद लग गई। जिससे वह घायल हो गया।लेकिन  बदमाश लूट की घटना को अंजाम नही दे पाए। इस घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी गई।इस के बाद  पुलिस ने घायल दुकानदार सुमित सराफ को निजी वाहन से इलाज के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेज दिया गया। घायल को भेजने के उपरांत मालथोन, बीना एवं भानगढ़ पुलिस को सूचित कर  नाका बंदी कराई गई। खिमलासा पुलिस ने अज्ञात आरोपीयो पर धारा 307 का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।

 


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.
09-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.