Stvn Sport Desk तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। वह फिटनेस से जुड़ी परेशानी के चलते होम सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया गया कि बुमराह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसलिए वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। BCCI ने बयान जारी कर कहा है कि पूरी तरह फिट होने के लिए बुमराह को थोड़े और समय की जरूरत है। उन्हें एहतियातन बाहर किया गया है। सेलेक्शन कमेटी ने बुमराह की जगह किसी भी नाम का ऐलान नहीं किया है। 6 दिन पहले 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया में वापसी की थी। वो पिछले साल अगस्त-सितंबर में साउथ अफ्रीका सीरीज से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे। इस चोट के कारण उन्हें एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप छोड़ना पड़ा था। बुमराह ने 25 सितंबर 2022 को आखिरी मैच खेला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज में वापसी की थी। वह पहला मैच नहीं खेले और उसके बाद वह दूसरे और तीसरे मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे। हालांकि उसके बाद फिर से चोट लगने की वजह से वह बाहर हो गए।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.