Stvn Information Deskजैसीनगर- राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देशन में जिले के अधिकाधिक शिक्षित बेरोजगार आवेदकों को वैतनिक रोजगार में स्थापित कराने के लिए 11 जनवरी को मंगल भवन प्रांगण, जैसीनगर में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा हैं। रोजगार मेले में देश और प्रदेश की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लेकर वैतनिक रोजगार हेतु चयन किया जायेगा।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.