मोदी ने दिया नया स्लोगन - MP अजब है गजब है और सजग भी है, सीएम बोले- MP शांति का टापू

Stvn State Desk इंदौर- इंदौर में बुधवार को 2 दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में पहला दिन काफी अच्छा रहा। जंहा कई बड़ी कंपनियों ने हजारों करोड़ के प्रस्ताव दिए हैं। इन पर अंतिम मुहर के लिए निगोसिएशन का दौर चला। अडानी ग्रुप, रिलायंस, आईटीसी सहित कई बड़ी कंपनियों ने मध्य प्रदेश में निवेश का ऐलान किया है। पुराने प्रोजेक्ट के विस्तार की भी घोषणा की गई हैं। अडानी ग्रुप ने 60 हजार करोड़ के निवेश की जानकारी दी।
बता दे की सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली समिट का उद्घाटन किया। PM मोदी ने कहा- विकसित भारत के निर्माण में मप्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मप्र आस्था और अध्यात्म से लेकर पर्यटन, स्किल डेवलपमेंट और एजुकेशन में अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है। यह समिट तब हो रही है जब भारत की आजादी का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए जुटे हुए हैं। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो यह हमारा सिर्फ एस्पीरेशन नहीं बल्कि हर भारतीय का संकल्प है। भारत विश्व के कई देशों से बहुत अच्छी स्थिति में है। भारत इस साल जी-20 ग्रुप में भी बढ़ती हुई इकॉनोमी वाला देश है। एक ताजा सर्वे में बताया गया कि विश्व के ज्यादातर इनवेस्टर्स भारत को पसंद कर रहे हैं। भारत इज ऑफ लिविंग एंड ईज ऑफ बिजनेस पर काम कर रहा है।


By - sagartvnews
12-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.