चकराघाट वार्ड में बनने वाली मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य का महापौर ने किया भूमि पूजन

Stvn Sagar Desk सागर- महापौर संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में चकराघाट वार्ड में लगभग 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाली मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया तत्पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना बी.एल.सी.घटक के तहत् द्वितीय किस्त के 78 हितग्राहियों को 1--1 लाख की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की ।
इस अवसर पर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण के भूमि पूजन पर समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सड़क, बिजली , मकान, पानी और सफाई के साथ-साथ नागरिकों को उनके निवास के आसपास स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाए तभी संपूर्ण विकास कहलाता है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संपूर्ण विकास की सोच का परिणाम है कि पूरे प्रदेश में संजीवनी क्लिनिक का निर्माण किया जा रहा है और सागर में नगरीय प्रशासन मंत्री मान. भूपेंद्र सिंह जी के प्रयासों से नगर में छह संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जाना है जिसमें एक डॉक्टर, एक पैथोलॉजिस्ट, एक नर्स सहित 72 प्रकार के रोगों की निशुल्क जांच और निशुल्क दवाएं मिलेंगी इस प्रकार मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक संजीवनी बूटी की तरह काम करेगी। निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि नगर में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को आस-पास ही निशुल्क स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध कराने महापौर द्वारा मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात कर निवेदन किया था। मुख्यमंत्री ने शहर को छह संजीवनी क्लीनिक स्वीकृत किए हैं इसके अलावा स्मार्ट सिटी के माध्यम से तेज गति से रोडो का निर्माण कार्य चल रहा है और लगभग एक साल के भीतर 22 और नई सड़को के बन जाने से सागर नगर की नई पहचान बनेगी!


By - sagartvnews
12-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.