हनोता सिंचाई परियोजना की मुआवजा समीक्षा बैठक हुई संपन्न, समस्याओं का किया निराकरण

Stvn Bundelkhand Deskखुरई- नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बीना नदी परियोजना के डूब प्रभावित ग्रामों महूना जाट, आसौली और खजरा हरचंद के किसानों व निवासियों को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठा कर समस्याओं का निराकरण किया। बैठक के बाद कलेक्टर दीपक आर्य ने अधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय में बैठकर 40 डूब प्रभावित किसानों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुनकर उनका निराकरण किया। राज्य शासन स्तर की कुछ नीतिगत समस्याओं को भोपाल स्तर से अति शीघ्र निराकरण के लिए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया।
हनोता सिंचाई परियोजना मुआवजा समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर कलेक्टर दीपक आर्य ने प्रभावितों की वन टू वन सुनवाई कर प्रकरणों का निराकरण किया। गुरुवार को खुरई अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर कलेक्टर दीपक आर्य, अनुविभागीय अधिकारी मनोज चौरसिया व तहसीलदार इसरार खान की उपस्थिति में हनोता सिंचाई परियोजना के प्रभावितों की वन टू वन सुनवाई कर प्रकरणों का निराकरण किया। इस अवसर पर एसडीओ सौरभ रैकवार, इमरान खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


By - sagartvnews
12-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.