राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी मे भाग लेकर स्काउट गाइड ने सागर संभाग का नाम किया रोशन

Stvn Information Desk राजस्थान प्रदेश के पाली जिले मे 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाईड जंबूरी का आयोजन 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मूर्मू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, राजस्थान की मुख्यमंत्री अशोक गहलौत तथा भारत के स्काउट गाईड के अध्यक्ष अनिल जैन विशिष्ट अतिथि रहें। राष्ट्रीय जंबूरी मे देश के 35 हजार स्काउट और गाईड तथा 400 विदेशियों ने भाग लिया।
बता दे की शांति के साथ प्रगति की थीम पर जंबूरी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्काउट एवं गाईड को कैंप के माध्यम से प्रशिक्षण देना और सेवा के लिये सदैव सजग रहना था। सात दिवसीय जंबूरी मे देश भर की विभिन्न संस्कृतियो की झलक देखने को मिलीं।
18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी पाली राजस्थान से श्रीमती कंचन सिंह, ए.एस.ओ सी के नेतृत्व में जंबूरी में सफल आयोजन एवं सकुशल लौटा संभाग सागर का स्काउट गाइड का दल इसमें सभी जिलों के स्काउट गाइड के साथ जिला प्रभारी सागर से कृष्णा साहू, अरविंद जैन ,दमोह से लखन लाल अहिरवार ,रजनी जैन, छतरपुर से धर्मेंद्र वर्मा, विभूति सिरोठिया , संगीता पांडे ,टीकमगढ़ से मुंशीलाल ,मुर्शीदा खान ,शेख साहिद के साथ सर्विस स्टाफ लीडर ट्रेनर आशा सिंह ,जानकी सिंह ,शालिनी जैन ,पुष्प लता रजक और रोवर रेंजर अनिरुद्ध दुबे ,आदित्य प्रताप ,विक्रम अहिरवार ,विशाखा पांडे ,स्वाति अहिरवार सागर संभाग से उपस्थित रहे । इस राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन में नेशनल के स्टाफ में ज्योति यादव ,रेंजर भाग्यश्री ,वैष्णवी यादव की प्रतिभागिता सागर से गौरवपूर्ण रही। 18 राष्ट्रीय जंबूरी राजस्थान पाली में सागर संभाग की सहभागिता हेतु संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मनीष वर्मा जी एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यो, पदाधिकारियों ने स्काउट गाइड को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।


By - sagartvnews
13-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.