20 सेकेंड में यूरिन टेस्ट 2 सेकेंड में मिलेगा रिजल्ट, डॉक्टर ने बनाई पौने 3 करोड़ की डिवाइस

Stvn Information Desk इंदौर- इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरेबल मेडिकल कॉलेज से MBBS किया डॉक्टर संजय पाराशर ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है। जिसमें यूरिन सैंपल डालने की पूरी प्रोसेस पंद्रह से बीस सेकेंड की है और अगले 2 सेकंड में रिजल्ट सामने आ जाता है। डिवाइस का एक्यूरेसी लेवल 95% है। किडनी, हार्ट और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जैसी समस्याओं के लिए टेस्ट में यह डिवाइस कारगर है। जबकि रिपोर्ट आने में 24 से 48 घंटे तक लगते हैं। इसे बनाने में 7 साल का समय और करीब पौने तीन करोड़ का खर्च आया है। करीब 60% राशि सरकार से मदद से मिली है। मशीन की कीमत फिलहाल एक लाख रुपए है।
बता दे की हाल ही में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी उन्होंने इसका प्रजेंटेशन दिया था। जंहा कुवैत समेत मिडिल ईस्ट के लोगों ने इसमें इन्वेस्ट करने में रुचि दिखाई है। उन्होंने ने कहा की मैं पीएचडी के लिए आईआईटी दिल्ली में था। मेरी सिस्टर प्रेग्नेंट थी। प्रेग्नेंसी इंड्यूस हायपरटेंशन एक बीमारी होती है। इसमें प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। इसे कण्ट्रोल करने के लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना पड़ता है। यूरिन में एक मात्रा से ज्यादा प्रोटीन खतरनाक कंडीशन की ओर इंडीकेट करता है। उसे हम प्री-एक्लेमशिया कहते हैं। जो दुनियाभर में प्रग्नेंसी के दौरान मौत का प्रमुख कारण है। लेकिन अगर एक छोटा सा प्रोटीन टेस्ट हम समय रहते कर सके तो हम जान बचा सकते हैं। मेरी सिस्टर को भी डॉक्टर ने आखिरी तीसरे महीने में इस जांच के लिए कहा, तो उसने कहा कि भइया कुछ ऐसा बताइये कि घर पर ही टेस्ट कर सकें। क्योंकि शुगर या ब्लड प्रेशर टेस्ट की तरह सैंपल देने जाने से लेकर डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने तक काफी परेशानी होती है। वहीं से इस डिवाइस को बनाने की दिशा मिली। फिर मैंने स्टडी की तो पता चला कि यह बहुत बड़ी समस्या है। भारत ही नहीं दुनियाभर में यह स्थिति है। अब देश ही नहीं विदेश के भी इनवेस्टर्स इसे लेने में रुचि दिखा रहे हैं। फ़िलहाल संजय एमजीएम के फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट में हैं।


By - sagartvnews
17-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.