सागर-सरपंचों की मांगें नहीं मानी गई तो सभी पंचायतों होगा काम बंद || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ जनपद के सरपंचों ने प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा की अगर पंद्रह दिनों के अंदर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो जनपद की सभी पंचायतों में काम बंद कर दिया जायेगा। दरअसल बताया गया की केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में भुगतान के लिये ऐन एम एम एस सॉफ्टवेयर लागू किया गया है। जिसके तहत कार्य स्थल पर काम कर रहे मजदूरों की फोटो अपलोड करना सुनिश्चित किया गया है। जिसका सरपंचों ने विरोध किया। साथ ही कहा की नेट प्रॉब्लम की वजह से फ़ोटो अपलोड करना संभव नही है। साथ ही और भी कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। इसलिए मनरेगा में एनएमएमएस साफ्टवेयर से फोटो उपलोड कराना बंद किया जाए। पेमेंट मस्टररोल पर दर्ज मजदूरों के आधार पर किया जाए। साथ ही कहा की इस समस्या को लेकर पहले भी ज्ञापन दे चुके हैं आज भी दिया गया है। मांगें नहीं माने जाने पर काम बंद करेंगे।-------


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
18-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.