सागर-अस्पताल की घनघोर लापरवाही, शख्स की आँख चूहे ने कुतर ली

 

सागर के जिला अस्पताल से फिर एक बार घनघोर लापरवाही सामने आई है। जहाँ मर्चुरी में रखे एक व्यक्ति के शव की आँख गायब हो गयी। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की उसकी आँख चूहों ने कुतरी फिलहाल ये बात साफ़ नहीं है। वहीं इससे कुछ दिनों पहले भी जिला अस्पताल से ही इसी तरह का एक मामला सामने आया था।

जिला अस्पताल के मर्चुरी से एक डेड बॉडी की आंख गायब होने के मामले में फिर एक बार अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी की आँख गायब होने का ये मामला गुरुवार की सुबह सामने आया।
जब यहां कर्मचारी पहुंचे थे। बॉडी को देख सभी के होश उड़ गए। क्योंकि दो में से एक आंख नहीं थी। इस बात की सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। फिलहाल डेड बॉडी की आंख कैसे गायब हो गई इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मर्चुरी हाऊस में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले का पता लगाने की बात अस्पताल प्रशासन द्वारा कही जा रही है।
जांच करने पहुंचे सम्बंधित अधिकारी का कहना है की प्रथम दृष्टया चूहे द्वारा आंख कुतरना बताया जा रहा है। ये जाँच का विषय है सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जिसके बाद कुछ कहा जा सकता है।
बता दें की 17 जनवरी को एक व्यक्ति की अज्ञात डेड बॉडी जिला अस्पताल की मर्चुरी में लाइ गयी थी। जिसे मर्चुरी में रखा गया था।
हालांकि इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे कुछ दिन पहले भी ठीक इसी तरह का मामला सामने आया था। अब फिर एक बॉडी की आँख गायब हो गयी है।
हाल फिलहाल अस्पताल प्रबंधन जांच की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।


By - Sagar Tv News
19-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.