सागर-ट्रैक्टर-ट्रॉली हुआ अनियंत्रित,एक दर्जन लोग पहुंचे अस्पताल || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||
सागर जिले के बंडा थाना इलाके में एक सड़क हादसा हुआ। जहाँ एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। ये पूरी घटना बंडा के सिंगरावान गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कंदवा गांव के लोग सिंगरावन गांव के पास पठा घाट का मेला देखने गए हुए थे। विजयपुरा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बंडा पुलिस पहुंची और एंबुलेस से घायलों को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है की घटना में तीन महिला गंभीर घायल होने के कारण उन्हें सागर रैफर किया गया है।------