कांग्रेस नेता ने मंच से गुनगुनाया गाना, केसरिया तेरा इश्क है पिया
केसरिया तेरा इश्क है पिया रंग जाऊ तो मैं हाथ लगाऊं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंच से ये गाना गुनगुनाया। तो भतीजे जयवर्द्धन ने भी उनका साथ दिया। जिसे देख सभी हैरान रह गए। जिस पर बीजेपी ने चुटकी ली है। दरअसल प्रदेश में इस समय कई जिलों के नगरीय निकाय निकाय के लिए चुनाव हो रहे हैं। कई नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान गुना जिले में कांग्रेस नेता और विधायक लक्ष्मण सिंह गाना गाते हुए नजर आए। प्रचार के दौरान उन्होंने मंच से केसरिया तेरा इश्क है पिया गाना गाया। लक्ष्मण सिंह ने गाना गुनगुनाते हुए दिग्विजय सिंह को याद किया। और बोले की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके बड़े भाई दिग्विजय सिंह भी इस गाने पर जमकर नाचे थे। इस दौरान उनके भतीजे जयवर्द्धन सिंह भी अपने चाचा का साथ देते नज़र आये। बताया गया की राघौगढ़ नगर पालिका के लिए 20 जनवरी को मतदान होगा। पालिका के 24 वार्डों के लिए लगभग 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। लक्ष्मण सिंह बोले- लव स्टोरियां देख ही बड़े साहब डांस कर रहे थे।