पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को सौंपा अपॉइंटमेंट लेटर, बोले- नई उम्मीदों के साथ शुरू हुआ नया साल

Stvn Information Deskप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2023 के पहले रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिेए शामिल हुए है। इस दौरान मोदी ने सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 71000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा साल 2023 का यह पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। मैं सभी युवाओं और उनके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आने वाले दिनों में लाखों परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है।
बता दे की प्रधानमंत्री ने रोजगार मेलों को सरकार की पहचान बताते हुए कहा, केंद्र सरकार के साथ ही एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों में भी लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करके दिखाती है। भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया, केंद्र की नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा कारगर और समयबद्ध हुई है।


By - sagartvnews
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.