नरसिंहपुर-सागर रोड पर बस की वजह से दुनिया छोड़ गए बुआ और भतीजा,CCTV आया सामने || SAGAR TV NEWS ||

 

एक तेज रफ़्तार बस ने बुआ और भतीजे को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गयी। घटना नरसिंहपुर जिले से सामने आई है। बताया गया की इस हादसे में उमाबाई विश्वकर्मा और सागर विश्वकर्मा उम्र 3 साल की जान गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ये नज़ारा दिल को झकझोर के रख देने वाला है। घटना जिले के करेली से सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक उमा बाई अपने भाई के बेटे सागर को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान नरसिंहपुर से सागर तरफ जा रही बस ने उन्हें रौंद दिया। घटना में दोनों ने दर्दनाक तरीके से दम तोड़ दिया। इसके बाद ड्राइवर बस को लेकर मौके से भाग गया। हालांकि सूचना मिलते ही सुआतला पुलिस ने पीछा कर बस को पकड़ लिया।
एसपी के मुताबिक बस को जब्त कर लिया है। ड्राइवर फरार है। पुलिस ने मामला कायम करते हुए जांच शुरू की है। फरार ड्राइवर की तलाश भी जारी है।--------


By - Sagar tv news
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.