बेकाबू पिकअप बाइक को टक्कर मारता हुआ घुसा घर में युवक आया चपेट में

 

 

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की कांग्रेस सरकार के समय विकास कार्यों में रोक लगाई गयी थी। दरअसल मंत्री भूपेंद्र सिंह खुरई को मिनी स्मार्ट सिटी बनाये जाने को लेकर चल रही योजनाओं के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कुछ समय पहले खुरई को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण सम्बन्धी दिशा निर्देश भी दिए। निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ताकि क्षेत्र के निर्माण कार्य तेजी से चल सकें। स्थानीय आडीटोरियम में उन्होंने पत्रकार वार्ता की जहाँ उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर निर्माण कार्यो को जनबूझकर रोक लगाने का आरोप लगाया। जो काम पहले से चल रहे थे उनको राशि उपलब्ध न कराने का भी आरोप लगाया। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में कृषि महाविद्यालय का शुभारंभ कराया था। दो सालों के बाद कांग्रेस कार्यकाल में बंद कर दिया। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके द्वारा इस कालेज को फिर से शुरू कराया जा रहा है। ताकि युवाओं का भविष्य खराब न हो। मिनी स्मार्ट सिटी के लिये नगर मे सीवर योजना भी लाई जा रही है।---------
इसके साथ ही मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि खुरई क्षेत्र में आवास हीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नये 500 लोगों को आवास उपलब्ध कराये जायेंगे। कई एकड़ कब्जे वाली जगह को अतिक्रमण हटाकर विकास कार्यो में लगाया जायेगा। गरीबों को पट्टे भी वितरित किये जायेगे। तालाब पर पार्क सौन्दर्य करण के लिये 5.5 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है। लड़कियों को भी अलग से एक जिम,स्टेडियम और अंबेडकर संग्राहालय बनाये जाने के लिये राशि उपलब्ध कराई गई है। आगे उन्होने कहा की खुरई में डाॅक्टरों की कमी को भी पूरा किया जायेगा।


By - sagar tv news
13-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.