सागर-तार फेंसिंग में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू कर निकाला बाहर, घंटों चला रेस्क्यू
सागर-तार फेंसिंग में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू कर निकाला बाहर, घंटों चला रेस्क्यू
सागर-घंटों की मेहनत के बाद निकल सका तेंदुआ
सागर जिले के बंडा वन परिक्षेत्र के भरतपुर गांव में एक तेंदुआ खेत की तार फेसिंग में बनाए फंदे में फंस गया था। जिसे वहां से निकालने कई घंटों रेस्क्यू किया गया। जहाँ शाम के समय उसे निकाला जा सका। दरअसल तेंदुआ फंसा होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर वन विभाग का अमला एसडीओ वन और वन परिक्षेत्र अधिकारी आर के द्विवेदी के साथ पहुंचा। साथ ही बिनेका पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया की भरतपुर में विजय सिंह अपने खेत पर तार फेंसिंग कराए हुए हैं। वहीं फंदा भी बनाए गए हैं। जहां तेंदुआ फंस गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने इसकी जानकारी सागर डीएफओ को दी। जिसके बाद तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू करने पन्ना से स्पेशल टीम को बुलाया गया। मौके पर मौजूद लोगों को भीड़ को अलग किया गया। दोपहर तक नौरादेही की टीम तो डी एफ ओ भी पहुंच गए थे। शाम को पन्ना की रेस्क्यू टीम भरतपुर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर तेंदुए को बेहोश किया। जिसे नौरादेही में छोड़ा जाएगा। ऐसी जानकारी है की तेंदुआ का यहां कई दिनों से मूवमेंट था। जानकारी के मुताबिक पन्ना से आई रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को बेहोशी के इंजेक्शन दिए। लेकिन वो बेहोश नही हुआ तो पन्ना टीम समेत अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। बाद में और इंजेक्शन दिए गए। जिसके बाद रेस्क्यू किया गया। सागर डीएफओ के मुताबिक जांच की जाएगी की खेत पर किस उद्देश्य से फंदा लगाए गए थे।
By - Suryakumar Dubey Sagar TV News with Ravi Sen from Banda.