सागर-जिला अस्पताल मामले में कांग्रेस नेत्री का बड़ा आरोप,कहीं मानव तस्करी तो नहीं हो रही !

 


सागर जिला अस्पताल में 15 दिनों में दूसरी बार डेड बॉडी की आँख गायब होने के मामले में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा की चूहे आंखों पर ही हमला क्यों कर रहे हैं। कहीं दो पैर वाले चूहों द्वारा मानव अंगों की तस्करी का मामला तो नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बताएं की जिला अस्पताल में डेड बॉडी चूहों का निवाला कैसे बन रही हैं। कांग्रेस नेत्री ने कहा की प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लचर है। इसका उदाहरण सागर जिला अस्पताल की मर्चुरी में देखने मिला। यहां 15 दिन में दूसरी बार एक बॉडी की आंखें चूहे ने कुतर ली, मामले में जांच कराने और फिर कार्रवाई करने की बात कहकर अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। ऐसा भोपाल में शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल में साल 2015 और 2017 में भी हो चुका है। भोपाल में ये घटनाएं मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल का दर्जा रखने वाले हमीदिया अस्पताल में हुई हैं। शिवराज सिंह सिर्फ घोषणावीर मुख्यमंत्री है।
विभा पटेल ने सीएम से सवाल किया की वे बताएं की राज्य का स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा का कुल बजट 10 हजार 711 करोड़ रु. होने के बाद भी अस्पतालों में मर्चुरी के हाल-बेहाल क्यों हैं। वहां रेफ्रिजरेटर एवं अन्य जरुरी इंतजाम क्यों नहीं है? मर्चुरी में डेड बॉडी की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा की ये घटनाएं अस्पतालों की भीतर की स्थिति की पोल खोलती हैं।


By - Sagar Tv News
21-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.