सागर-बॉडी कुतरने मामले में सिविल सर्जन ने लिया एक्शन,फ़िलहाल BMC में रखी जाएंगी बॉडी SAGAR TV NEWS

 

सागर जिला अस्पताल की मर्चुरी में पोस्टमार्टम कक्ष से मृत व्यक्ति के शरीर से चूहों के द्वारा अंग कुतरने की घटना के तुरंत बाद अस्पताल की सिविल सर्जन ने व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। आगामी आदेश तक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम कक्ष में डेड बॉडी रखने की व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर ज्योति चौहान के मुताबिक सीएमएचओ को कारण बतायो नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखी डेड बॉडी की आँख को चूहे द्वारा कुतरने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया गया की जब ये घटना हुई तब सिविल सर्जन राष्ट्रीय स्तरीय की कार्यशाला में गई थी। जिससे चार्ज डा. सुधीर जैन के पास था। उनके वपिस लौटने पर जैसे ही पता चला तो उन्होंने तत्काल मर्चुरी की बिजली को जनरेटर से कनेक्ट कराया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार कोई परेशानी न हो।
उन्होंने घटना के बाद तुरंत मर्चुरी के अंदर पेस्ट कंट्रोल, रोडंट कंट्रोल कराया, जिससे चूहे अंदर न आ सके। साथ ही मर्चुरी में सी.सी.टी.व्ही. भी लगवाए गए हैं।
उन्हें बताया गया की उस समय बॉडी को फ्रीजर में न रखकर टेबिल पर रखा गया था। जिसके संबंध में उनके द्वारा निर्देश जारी किए गए की आने वाली बॉडी को को फ्रीजर में रखा जाये। बाहर न रखें। हैरानी की बात है की बीते दिन फ्रीजर में बॉडी को रखे जाने के बाद दुखद घटना हुई। घटना के सी.सी.टी.वी. फुटेज भी देखे गए जिसमें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। फुटेज में एक चूहा फ्रीजर के अंदर आता जाता दिखा। जहाँ स्थानीय स्तर पर कंपनी के इंजीनियर को बताया गया और फ्रीजर का परीक्षण कराया तो इंजीनियर ने बताया की फ्रीजर के कम्प्रेशर के आसपास खाली जगह रहती है। जहां से चूहा या कोई छोटा जानवर घुस सकता है। घटना के बाद उनके द्वारा मर्चुरी में जाली लगवाई गई है।
बीते दिनों भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने भी मर्चुरी की फिलोर और अन्य रिपेयरिंग काम कराने के निर्देश दिए थे। जिससे स्मार्ट सिटी के माध्यम से काम कराया जा रहा है।--------


By - Sagar tv news
21-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.