सागर-कथित प्रेमिका की बेटी से छेड़छाड़ में बंद शिक्षक की जेल से एक और करतूत || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में कथित प्रेमिका की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने और धर्म परिवर्तन के दबाव डालने के आरोप में शिक्षक खुरई उपजेल में बंद है अब 3 महीने बाद शिक्षक ने पीड़िता के पिता को समझौता करने के लिए लालच दिया है इसके लिए उसने जेल प्रहरी का सहारा लिया जिसके बाद से प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने जेल प्रहरी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ।

जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरी देवेंद्र शर्मा पहले भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ था और यहां आकर वह माफियाओं का गुर्गा बनकर बड़े स्तर पर जेल में बंद कैदियों को बाहर उनकी जरूरत का सामान सप्लाई करने का आरोप था। जब यह मामला उजागर हुआ तो जेल प्रहरी देवेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। बताया जाता है कि सागर में पदस्थ जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे उस समय भोपाल सेंट्रल जेल में ही पदस्थ थे, इसलिए उनको इस मामले की पूरी जानकारी भी है। भोपाल से सस्पेंड होने के बाद जैसे ही उसकी बहाली हुई तो जेल प्रहरी देवेंद्र शर्मा की पहली पोस्टिंग खुरई उपजेल में हुई। यहां आकर भी उसकी पुरानी आदत रुकी नहीं और दलाली का काम करने का आरोप लगा है । अब उसने एक षिक्षक की मदद की है, जो जेल में बंद है। जिसका विरोध राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने किया और अपनी नाराजगी जाहिर की है।


By - Yogendra Singh Gaur
22-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.